एचके राहत फाउंडेशन की पहल:फैजुल्लागंज में जलभराव प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एचके राहत फाउंडेशन ने राहत सामग्री वितरित की। फाउंडेशन की ओर से अशरफ सिद्दीकी और अकरम सिद्दीकी के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामान पहुंचाया गया। जलभराव के कारण फैजुल्लागंज के लोगों को घरों के आसपास पानी भरने और रास्ते जलमग्न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फाउंडेशन की टीम ने राहत सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रभावित इलाकों में वितरित किए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को कुछ राहत मिल सके। फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता करना और उन्हें भरोसा दिलाना है कि संकट की घड़ी में समाज उनके साथ खड़ा है। प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत सामग्री का वितरण प्रभावित लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)