5 महीने की गर्भवती मिली नाबालिग:पूछताछ में दुष्कर्म की बात बताई, पिता की शिकायत पर केस दर्ज
मैनपुरी में दलित नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी करीब 5 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई गई। इसमें गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने करीब पांच माह पहले की घटना बताई। मामला कुरावली थाना क्षेत्र का है। रविवार दोपहर 3 बजे परिजनों पुलिस में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। आटा लेने जाते समय घटना का आरोप किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया करीब 5 महीने पहले उनकी बेटी गांव में आटा लेने जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक नाबालिग किशोर उसे जबरन खेत की ओर ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। धमकी के डर से नहीं बताई बात परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने किशोरी को किसी को जानकारी देने पर धमकाया था। इसी डर के कारण उसने काफी समय तक परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया। तबीयत बिगड़ने पर जांच में सामने आई गर्भावस्था शनिवार दोपहर किशोरी की तबीयत बिगड़ी। घर की महिलाओं ने उसके स्वास्थ्य में बदलाव देखा। इसके बाद परिजनों ने उसकी जांच कराई। जांच में करीब पांच माह की गर्भावस्था की जानकारी सामने आई। परिजनों ने जब किशोरी से इस बारे में पूछा तो उसने रोते हुए घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कुरावली थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी के बयान, मेडिकल जांच और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कुरावली ललित भाटी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)