झांसी में खेत में किसान की लाश मिली:फसल की रखवाली करने गए थे, घर नहीं लौटे तो परिजन ढूंढ़ने पहुंचे थे

Oct 04, 2026 - 20:14
0
झांसी में खेत में किसान की लाश मिली:फसल की रखवाली करने गए थे, घर नहीं लौटे तो परिजन ढूंढ़ने पहुंचे थे
झांसी में खेत में एक किसान की लाश मिली है। वह फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। जब लौटकर नहीं आए तो परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। वहां पर किसान बेसुध पड़े थे। परिजन आनन फानन में उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के भूपनगर गांव का है। खेती किसानी करते थे मृतक का नाम राजेश कुमार (48) पुत्र जगदीश प्रसाद राजपूत है। वह बड़ागांव के भूपनगर गांव के रहने वाले हैं। मृतक के भतीजे रोहित राजपूत ने बताया- मेरे चाचा राजेश कुमार खेती किसानी करते थे। उनका एक बेटा आशीष (18) है। चाचा के पास लगभग 5 बीघा खेती है। कुछ समय से खेती में नुकसान हो रहा था। इस वजह से चाचा परेशान करते थे। शनिवार को चाचा राजेश खेत पर गए थे। रात तक लौटकर नहीं आए तो तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। वहां पर चाचा बेसुध मिले। तब उनको झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश की मौत की खबर सुनकर पत्नीम ममता बेसुध हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User