5 सेकेंड में 4 बार पटकनी देकर जीती कुश्ती:कानपुर देहात में 20 हजार लोग दंगल देखने पहुंचे; महिला पहलवान भी भिड़ीं

Oct 11, 2026 - 21:42
0
5 सेकेंड में 4 बार पटकनी देकर जीती कुश्ती:कानपुर देहात में 20 हजार लोग दंगल देखने पहुंचे; महिला पहलवान भी भिड़ीं
कानपुर देहात में रविवार को देश के पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया। देश के अलग-अलग राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। मुकाबला देखने के लिए 20 हजार लोग पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण मैदान के आसपास भी जमावड़ा लगा रहा। दंगल का मुख्य आकर्षण आखिरी कुश्ती रही। इसमें भारत केसरी रामेश्वर यादव और दिल्ली के संजय पहलवान आमने-सामने आए। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। दोनों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित किया। आखिर में रामेश्वर यादव ने संजय पहलवान को 5 सेकेंड में 4 बार पटकनी देकर मुकाबला जीत लिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर रामेश्वर यादव का उत्साह बढ़ाया। दंगल में महिला पहलवानों ने भी अपने दांव-पेच दिखाए। रसूलाबाद के नैला कटरा में दंगल का आयोजन किया गया। देखें वीडियो…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User