50 हजार इनामी गौ तस्कर महफूज बिहार से गिरफ्तार:प्रयागराज में गौ तस्करी और अवैध असलहा केस में STF ने नालंदा से पकड़ा
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर महफूज को STF की टीम ने बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब एक साल से गिरफ्तारी से बचने के लिए बिहार में छिपकर रह रहा था। STF ने मुखबिर की सूचना पर 5 अक्टूबर को नालंदा के इस्लामपुर में कार्रवाई कर उसे पकड़ा। महफूज पुत्र फारुख रामपुर जिले के शाहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरोआ का रहने वाला है। प्रयागराज में उसके खिलाफ कोरांव थाने में मुकदमा अपराध संख्या 271/25 दर्ज है। इस मुकदमे में उस पर गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ), BNS की धारा 325 और शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 लगाई गई हैं। इसी मामले में वह वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कार भी हुई थी बरामद
पूछताछ में महफूज ने STF को बताया कि 9 अक्टूबर 2025 को कोरांव थाने में उसके खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में उसकी कार UP 14 CE 3434 भी पकड़ी गई थी। इसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नालंदा जिले के इस्लामपुर में छिपकर रह रहा था। STF की बरेली फील्ड यूनिट को वांछित और इनामी अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश मिले थे। अपर पुलिस अधीक्षक STF अब्दुल कादिर के पर्यवेक्षण में टीम सूचना जुटा रही थी। इसी दौरान STF टीम को महफूज के नालंदा में छिपे होने की जानकारी मिली। उपनिरीक्षक धूम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तीन मुकदमे दर्ज
STF के अनुसार महफूज का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ रामपुर के मिलक थाने में मुकदमा अपराध संख्या 280/18, जिसमें गोवध निवारण अधिनियम के साथ BNS की धाराएं दर्ज हैं। इसके अलावा कुशीनगर के तरया सुजान थाने में मुकदमा अपराध संख्या 43/2023 दर्ज है। तीसरा मुकदमा प्रयागराज के कोरांव थाने में 271/25 है, जिसमें वह 50 हजार रुपये का इनामी वांछित था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)