50 हजार का इनामी फरमान एनकाउंटर में अरेस्ट:गाजियाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के सरगना को दौड़ाकर पैर में गोली मारी

Oct 11, 2026 - 08:34
0
50 हजार का इनामी फरमान एनकाउंटर में अरेस्ट:गाजियाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के सरगना को दौड़ाकर पैर में गोली मारी
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच व थाना लिंक रोड पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी फरमान को पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया है। पुलिस ने चोरी की फॉर्चूनर गाड़ी को भी बरामद किया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल से पूछताछ में पता चला है कि फरमान अपने अलग अलग साथियों के साथ वाहनों को चोरी करके हरियाणा और दूसरे राज्यों में पहुंचाता था। पुलिस पर फायरिंग की ACP साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि लिंकरोड पुलिस सूर्यनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी तभी एक सफेद रंग की फॉर्चूनर गाड्ी सामने से आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा पुलिस द्वारा किया गया तो फॉर्चूनर कार सवार द्वारा कार को न रोककर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगा। जहां पुलिस ने दौड़ाकर दोनों पैर में गोली मारी। मेरठ के फरमान पर 100 मुकदमें दर्ज घायल ने अपना नाम फरमान पुत्र मेहरबान निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ीगेट जिला मेरठ बताया। फरमान का दूसरा साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसीपी ने बताया कि फरमान एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके खिलाफ मेरठ और गाजियाबाद व अन्य जिलों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, बलात्कार एवं गैंगस्टर समेत लगभग 100 मुकदमे दर्ज हैं। फरमान गाजियाबाद के थाना लिंक रोड व थाना मधुबन बापूधाम से फरार चल रहा था। यह इनाम मधुबन बापूधाम थाने से घोषित किया गया था। हरियाणा व दूसरी जगह पहुंचाता है वाहन फरमान के साथ लिसाड़ीगेट के अलग अलग चोर भी शामिल है। जहां फरमान चोरी के साथ गाड़ियों को उत्तराखंड और हरियाणा में बेच देता था। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश कर रही है। इस गैंग में 4 से 5 युवक बताए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User