जयप्रकाश नारायण जयंती से पहले JPNIC इलाका छावनी में बदला:लखनऊ में अखिलेश यादव ने लिखा- जिनकी सोच पर ताले... वही रखवाले

Oct 11, 2026 - 08:34
0
जयप्रकाश नारायण जयंती से पहले JPNIC इलाका छावनी में बदला:लखनऊ में अखिलेश यादव ने लिखा- जिनकी सोच पर ताले... वही रखवाले
लखनऊ में आज सोमवार सुबह 11 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण की जयंती पर JPNIC में पहुंचने की घोषणा की है। इसके बाद लखनऊ पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। रविवार शाम से ही JPNIC सेंटर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने इलाके को छावनी में बदल दिया। इस मुस्तैदी पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लिखा- आजकल वो ही रखवाले हैं, जिनकी सोच पर लगे ताले हैं। जिन जय प्रकाश नारायण जी ने स्वतंत्रता का आंदोलन लड़ा, आज भाजपा राज में वो ही कैद से कर दिए गए हैं। 4 साल में केवल 1 बार माल्यार्पण कर पाए अखिलेश यादव के कार्यक्रम को देखते हुए JPNIC परिसर के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। पुलिस के आलाधिकारी पूरे मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं। रात में वाहनों से बैरिकेडिंग का सामान पहुंचाया गया। वहीं, पिछले 4 साल में अखिलेश यादव एक बार ही JPNIC कैंपस में माल्यार्पण कर पाए हैं। जबकि अन्य सभी बार उन्हें पुलिस बल ने रोक दिया था। दो साल पहले भी अखिलेश यादव अचानक जेपी एनआईसी एक दिन पहले पहुंचे थे। इसके बाद वह दीवार पर जय समाजवाद लिखकर वापस लौट गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User