50 फीट ऊंची टंकी से कूदकर युवक का सुसाइड:पिता बोले- बेटा मानसिक तनाव में रहता था और इलाज चल रहा था
हरदोई में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे 22 वर्षीय अंशुल का शव पानी की टंकी के पास मिला। आशंका है कि उसने जल जीवन मिशन की करीब 50 फीट ऊंची टंकी से छलांग लगाई। अंशुल बीकॉम पास था और घर के बाहर फोटोकॉपी की दुकान चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब 3:30 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। मामला लोनार कोतवाली क्षेत्र के खुटेहना गांव का है। सुबह घर से निकला, फिर नहीं लौटा अंशुल के पिता मेवाराम शाहाबाद की एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर गए थे और रात में घर नहीं लौटे। शनिवार सुबह करीब 7 बजे अंशुल बिना किसी को बताए घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि डभेलिया गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खुटेहना में पानी की टंकी के पास उसका शव पड़ा है। चौकीदार के खाना खाने जाने के दौरान हुई घटना लोनार कोतवाल सुनील मिश्रा ने बताया कि पानी की टंकी करीब 50 फीट ऊंची है। उसके मुख्य द्वार पर ताला लगा था। घटना के समय चौकीदार खाना खाने गया हुआ था। आशंका है कि अंशुल सीढ़ियों से टंकी पर चढ़ा और ताले वाले दरवाजे को पार करके ऊपर पहुंच गया। इसके बाद उसने छलांग लगा दी। मानसिक तनाव में रहने की बात पिता मेवाराम के मुताबिक, अंशुल काफी समय से मानसिक तनाव में रहता था। उसका इलाज भी कराया जा रहा था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। बेटे का शव देखकर मां सुनीता बदहवास हो गईं और रोने लगीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल सुनील मिश्रा ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)