रीयूनियन भारत यात्रा पर कश्मीर से कानपुर पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन:191 देशों की यात्रा कर बना चुके इंटरनेशनल पहचान, कल लखनऊ जाएंगे

Oct 10, 2026 - 17:22
0
रीयूनियन भारत यात्रा पर कश्मीर से कानपुर पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन:191 देशों की यात्रा कर बना चुके इंटरनेशनल पहचान, कल लखनऊ जाएंगे
रीयूनियन भारत, नशा मुक्त भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और युवाओं को खेलों से जोड़ने का संदेश लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके साइकिलिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देबनाथ शनिवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने यहां कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मुलाकात कर समाज को जागरुक करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बताया। देशभर के 28 राज्यों में साइकिल चलाकर जाएंगे वह अपने सालभर चलने वाले राष्ट्रव्यापी साइकिल अभियान ‘रीयूनियन भारत-वन ट्री, वन लाइफ, इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स’ के तहत देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। अभियान के दौरान वह देश के सभी 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों को साइकिल से कवर करेंगे। सोमेन देबनाथ का अभियान राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के सशक्तीकरण और खेलों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसके माध्यम से वह लोगों को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना से जोड़ने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दे रहे हैं। सोमेन देबनाथ ने बताया कि इससे पहले 19 वर्षों में वह 191 देशों की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ भारत की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक विविधता और देश की सकारात्मक छवि को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। अफगानिस्ता में तालिबान ने बनाया था बंधक अपनी इस वैश्विक यात्रा के दौरान उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। वे अफगानिस्तान में तालिबान की कैद में 24 दिनों तक बंधक रहे, उन पर कई बार नस्लीय हमले हुए, 28 बार उन्हें लूटा गया और 3 बार उनकी साइकिल भी चोरी हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कश्मीर से यात्रा शुरू की है, कानपुर के बाद वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User