55% दिव्यांग वाशु साइकिल से कर रहे हैं भारत भ्रमण

Oct 03, 2026 - 05:52
0
55% दिव्यांग वाशु साइकिल से कर रहे हैं भारत भ्रमण
बलरामपुर | पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी वाशु राइडर साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं। हाथ-पैर से 55 प्रतिशत दिव्यांग वाशु ने 2 जून 2025 को तिरंगे के साथ अपनी यात्रा शुरू की। उनका उद्देश्य ‘स्टॉप पॉल्यूशन, सेव अर्थ’ अभियान के माध्यम से लोगों को प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। आगरा जिले के राजपुर चुंगी दुर्गापुर निवासी वाशु अब तक करीब 16 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के अलावा राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड और नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान वे स्कूल, कॉलेज, पुलिस लाइन और जनसभाओं में पहुंचकर प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश दे रहे हैं। साथ ही प्रत्येक जिले में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हैं। उनका कहना है कि यात्रा में लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन मिल रहा है। रामानुजगंज पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल और सर्व नाई सैन समाज ने उनका स्वागत किया। रमन अग्रवाल ने आर्थिक सहयोग और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वाशु के अनुसार उनकी साइकिल यात्रा वर्ष 2028 तक जारी रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User