64 साल के कैप्टन बब्बन राम ने जीते दो पदक:नेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य, रिले में रजत हासिल किया

Oct 12, 2026 - 11:28
0
64 साल के कैप्टन बब्बन राम ने जीते दो पदक:नेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य, रिले में रजत हासिल किया
गाजीपुर के 64 साल के सेवानिवृत्त कैप्टन बब्बन राम का खेलों के प्रति जुनून अब भी कायम है। उन्होंने तमिलनाडु में हुई 5वीं वेटरन्स स्पोर्ट्स एवं गेम्स नेशनल चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बब्बन राम ने 64 प्लस आयु वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा, उन्होंने 4×400 मीटर रिले दौड़ में अपनी टीम के साथ रजत पदक भी जीता। प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीत चुके हैं सेना से रिटायर होने के बाद भी बब्बन राम खेलों में सक्रिय हैं। वह पहले भी कई राष्ट्रीय और अन्य प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीत चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि बढ़ती उम्र प्रतिभा और जुनून के रास्ते में बाधा नहीं बनती। उनकी इस सफलता से रामपुर उर्फ साधोपुर समेत पूरे रेवतीपुर क्षेत्र में खुशी है। ग्रामीण और खेल प्रेमी इसे युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User