रामपुर में झील में मिला युवक का शव:मुंह से निकल रहा था खून, पुलिस जांच में जुटी
रामपुर के स्वार में एक झील में सोमवार सुबह 45 वर्षीय युवक का शव सुबह करीब 6 बजे मिला। जंगल जा रहे किसानों ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान पृथ्वीनगर निवासी कुंवर पाल के रूप में की। उसके मुंह से खून निकला हुआ था। कुंवर पाल रविवार शाम को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह गांव से करीब 300 मीटर दूर सड़क किनारे झील में उसका शव औंधे मुंह पड़ा मिला। पहचान होने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी अनुपम शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास से कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)