7 लाख की ACM डिवाइस के साथ 3 चोर गिरफ्तार:ट्रकों में लगने वाली 10 डिवाइस, अवैध चाकू और कार बरामद

Oct 04, 2026 - 00:00
0
7 लाख की ACM डिवाइस के साथ 3 चोर गिरफ्तार:ट्रकों में लगने वाली 10 डिवाइस, अवैध चाकू और कार बरामद
मथुरा की थाना रिफाइनरी पुलिस और स्पेशल टास्क रिवार्डी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रकों में लगने वाली 10 एसीएम डिवाइस बरामद हुई हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक अवैध चाकू और बलेनो कार भी बरामद की है। तीनों आरोपी चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे थे। थाना प्रभारी अजय कौशल के अनुसार पुलिस टीम एनएच-19 से बमूरी रोड पर पार्किंग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की डिवाइस लेकर कुछ संदिग्ध वहां मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 10 एसीएम डिवाइस और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की जा रही बलेनो कार भी कब्जे में ले ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के हथिन थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव निवासी अल्ताफ (38), नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र के सडंबा गांव निवासी आरिफ (30) और अमरोहा के मूल निवासी शरद गुप्ता के रूप में हुई है। शरद वर्तमान में हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गर्ग कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी थाना रिफाइनरी में दर्ज चोरी और चोरी के माल को रखने से जुड़े मामले में वांछित थे। पुलिस अब बरामद डिवाइस के संबंध में जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने ये डिवाइस कहां से चोरी की थीं और इनके साथ चोरी की अन्य घटनाओं में कौन-कौन शामिल है। पुलिस इस कार्रवाई को ट्रकों में इस्तेमाल होने वाले महंगे उपकरणों की चोरी के मामलों की जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User