70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी:800 मीटर में गोल्डी, रतिमा और आयुषी ने मारी बाजी; 100 मीटर में साम्या, शालू और काजल रहीं अव्वल
जगतपुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर ‘दयालु’ ने किया। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सब जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गोल्डी यादव, जूनियर वर्ग में रतिमा पटेल और सीनियर वर्ग में आयुषी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 100 मीटर दौड़ में सब जूनियर वर्ग में साम्या पासवान, जूनियर में शालू और सीनियर में काजल कुमारी ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का आयोजन 13 और 14 अक्टूबर को किया जा रहा है। समापन बुधवार को होगा।
800 मीटर दौड़ में बालिकाओं ने दिखाया दमखम
बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में तीनों आयु वर्गों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में गोल्डी यादव प्रथम, अस्मिता सोनकर द्वितीय और अवंतिका सिंह तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में रतिमा पटेल ने पहला, आंचल पाल ने दूसरा और प्रियंका यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आयुषी कुमारी प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय और खुशबू चौहान तृतीय रहीं।
100 मीटर दौड़ में साम्या, शालू और काजल प्रथम
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सब जूनियर वर्ग से साम्या पासवान ने पहला स्थान हासिल किया। नीलू कन्नौजिया दूसरे और मंजुली गौड़ तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में शालू प्रथम, अंजू पासवान द्वितीय और कृशिका तिवारी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में काजल कुमारी ने पहला, आस्था गुप्ता ने दूसरा और नीतू कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में आकांक्षा, रतिमा और जगतनंदिनी अव्वल
बालिका वर्ग की लंबी कूद में सब जूनियर वर्ग से आकांक्षा पाल प्रथम, मंजुली गोंड द्वितीय और सूफिया तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में रतिमा पटेल ने पहला, नंदिनी पाल ने दूसरा और सुहानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जगतनंदिनी प्रथम और पूनम विश्वकर्मा द्वितीय रहीं।
बालक वर्ग में पवन और विवेकाय प्रथम
सब जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में पवन प्रथम, शशांक यादव द्वितीय और चंदन गुप्ता तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में विवेक कुमार ने पहला, संस्कार ने दूसरा और अनुराग ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में सोऐब खान प्रथम, संस्कार द्वितीय और विवेक कुमार तृतीय रहे।
जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अंश यादव प्रथम, खुशनिहाल कन्नौजिया द्वितीय और आयुध यादव तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में शुभम पाल ने पहला, मो. अब्राहिम ने दूसरा और अरबाज अली ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में अनिरुद्ध वर्मा प्रथम, शिवम कुमार पटेल द्वितीय और अनंत पांडेय तृतीय रहे।
सीनियर बालक वर्ग में प्रांजल और हरित ने जीती दौड़
सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रांजल यादव प्रथम, देवा जायसवाल द्वितीय और अभय कुमार सिंह तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में हरित चौधरी ने पहला, शरद ने दूसरा और रोहन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में अमन यादव और अब्दुल्ला नोमान को प्रथम स्थान दिया गया, जबकि किशन प्रजापति द्वितीय रहे।
शिक्षा और खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, अनुशासन बनाए रखने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
आज होगा प्रतियोगिता का समापन
दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 14 अक्टूबर को अपराह्न 2:30 बजे होगा। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि और विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)