72 घंटे में नहीं हुई युवक के शव की शिनाख्त:गाजियाबाद में हत्या के बाद फुट ओवरब्रिज पर मिला था शव, सीसी टीवी खंगाल रही पुलिस

Oct 04, 2026 - 16:25
0
72 घंटे में नहीं हुई युवक के शव की शिनाख्त:गाजियाबाद में हत्या के बाद फुट ओवरब्रिज पर मिला था शव, सीसी टीवी खंगाल रही पुलिस
गाजियाबाद में 1 सितंबर गुरुवार सुबह वेव सिटी थाना क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज पर एक युवक युवक का शव। 72 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आज 72 घंटे पूरा होने पर पुलिस लावारिस में शाम का अंतिम संस्कार कराएगी। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए गाजियाबाद और आसपास के जिलों से भी संपर्क कर रही है। पहचान होने के बाद ही आगे का पता चल सकता है। एक अक्टूबर को फुटओवर ब्रिज पर मिला शव गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-हापुड़ रोड स्थित एक फुटओवर ब्रिज पर एक अगस्त को युवक का शव पड़ा मिला, राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की, फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। युवक की उम्र 37 से 40 साल के आसपास बताई गई। जिसके कपड़े भी वहीं पर रखे मिले थे। शरीर पर मिले चोट के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। जिसकी उम्र 40 साल के आसपास बताई गई है, आखिर युवक वहां तक कैसे पहुंचा, और उसकी मौत की असली वजह क्या है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद ही मौते के कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम कराकर लावारिस में अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। हापुड़ से भी पुलिस ने गुमशुदा युवकों के बारे में जानकारी मांगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User