75 फीट लंबी रंगोली बनाई:प्राकृतिक रंगों से उकेरी गई 'समृद्ध गाजियाबाद' की मनमोहक झांकी

Oct 04, 2026 - 07:26
0
75 फीट लंबी रंगोली बनाई:प्राकृतिक रंगों से उकेरी गई 'समृद्ध गाजियाबाद' की मनमोहक झांकी
राजनगर स्थित गोद मॉल के पास गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की पार्किंग में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 75 फीट लंबी एक विशाल और भव्य रंगोली बनाई गई है। 'समृद्ध गाजियाबाद' की थीम पर आधारित यह रंगोली यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। महज दो दिनों की कड़ी मेहनत से फूलों, पत्तों और प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई इस रंगोली के केंद्र में तिरंगे का अशोक चक्र है। इसके चारों ओर रैपिड रेल, हिंडन हवाई अड्डा, घंटाघर और ऐतिहासिक दूधेश्वर नाथ मंदिर को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है। रंगोली के किनारों पर यूपी सरकार, जीडीए, यूपी पुलिस और गाजियाबाद नगर निगम के लोगो सजे हैं। इसके दोनों तरफ निपुण भारत, मिशन शक्ति, ओडीओपी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास, जल संरक्षण और डिजिटल इंडिया जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का शानदार चित्रण किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की एसआर पूनम शर्मा के समन्वय में इस रंगोली को सुशीला गर्ल्स, गुरु नानक गर्ल्स, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विशेष सहयोग से बनाया गया है। इस अवसर पर सीडीओ कुमार सौरभ, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, डीआईओ बुद्ध प्रिया और बीएसए ओम प्रकाश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User