8 साल बाद निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा:पीलीभीत में18 गोत्रों के स्वरूप और नासिक ढोल ने खींचा ध्यान
पीलीभीत में रविवार रात 11 बजे महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा 8 साल बाद निकाली गई। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत हुए इस आयोजन को देखने सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। महोत्सव की शुरुआत सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा से हुई। आलोक अग्रवाल और रचना अग्रवाल मुख्य यजमान थे। डॉ. एस.के. अग्रवाल ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के 18 गोत्रों के स्वरूप घोड़ों पर सवार थे, जो मुख्य आकर्षण रहे। नासिक ढोल, अघोरी ग्रुप, लिल्ली घोड़ी नृत्य, इस्कॉन संकीर्तन मंडली और अखाड़े के करतबों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रभु श्रीरामलला, खाटू श्याम जी, बाबा बर्फानी, भगवान नरसिंह अवतार, रानी लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप की झांकियां भी इसमें शामिल थीं। मार्ग तोरण द्वारों और रोशनी से सजा था। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल (टी.टी.), मंत्री राजेश अग्रवाल (बिचले), संयोजक अनूप अग्रवाल, अरुण गोयल, विरल बंसल, वैभव अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष सोनी महतिया, उपमंत्री पल्लव अग्रवाल, संरक्षक राकेश महोदय, प्रदीप अग्रवाल (के.पी.) सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)