80 साल के बुजुर्ग धान के खेत में लहूलुहान मिले:हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर, पुलिस जांच में जुटी

Oct 09, 2026 - 13:52
0
80 साल के बुजुर्ग धान के खेत में लहूलुहान मिले:हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर, पुलिस जांच में जुटी
इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के अयारा शंकरपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे धान के खेत में 80 वर्षीय वृद्ध लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े मिले। खेत में घायल अवस्था में वृद्ध के मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। बेटे को खेत में मिले पिता जानकारी के अनुसार, जोर सिंह उर्फ हाकिम सिंह, उम्र 80 वर्ष, पुत्र खान शाह, निवासी शंकरपुर अयारा, गांव से कुछ दूरी पर बने मकान में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह उनका पुत्र वीरेंद्र सिंह घूमने के लिए खेतों की तरफ गया था। खेतों के पास बने मकान और मंदिर के पास पहुंचकर उसने अपने पिता को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। धान टूटा देख खेत में पहुंचा पिता की आवाज नहीं आने पर वीरेंद्र सिंह ने आसपास तलाश की। इसी दौरान उसकी नजर धान के खेत में कुछ जगहों पर टूटी हुई फसल पर पड़ी। वह टूटी हुई फसल के निशान देखते हुए करीब 80 मीटर अंदर खेत में पहुंचा तो उसके पिता जोर सिंह खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़े मिले। वीरेंद्र सिंह ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने पिता को अकेले नहीं उठा सका। परिजनों ने पुलिस को दी सूचना इसके बाद वीरेंद्र सिंह ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल की। इसके बाद घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User