चित्रकार ने कोयले से बनाई नाना पाटेकर की तस्वीर:दीवार पर उकेरी दमदार अदाकारी की छाप, लोगों ने की तारीफ
अमरोहा के चित्रकार जुहैव खान ने दीवार पर कोयले से फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर की तस्वीर बनाई है। इस कलाकृति ने शुक्रवार सुबह दस बजे लोगों का ध्यान खींचा। जुहैव खान ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि उनके जैसा बेहतरीन अभिनेता मिलना बेहद मुश्किल है। नाना पाटेकर ने अपनी दमदार अदाकारी, शानदार संवाद और अलग अंदाज से फिल्मों में खास पहचान बनाई है। उनकी अभिनय प्रतिभा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। चित्रकार जुहैव खान ने अपनी कला के माध्यम से अभिनेता के प्रति सम्मान और भावनाएं व्यक्त की हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)