80 साल की बुजुर्ग महिला घर में मृत मिली:झांसी में 10 ग्राम की नथुनी गायब, बेटे ने हत्या का आरोप लगाया
झांसी के मारकुआं में मंगलवार को 80 साल की रामदुलारी नाम की बुजुर्ग महिला अपने घर में मृत मिलीं। उनके बेटे नंद किशोर लोधी ने मां की हत्या का आरोप लगाया है। महिला की नाक से करीब 10 ग्राम सोने की नथुनी भी गायब मिली है। नंद किशोर ने बताया कि उनकी मां रामदुलारी अपने दूसरे मकान में अकेली रहती थीं। सुबह करीब 6 बजे उनकी पत्नी अंगूरी देवी वहां पहुंचीं, तो उन्होंने रामदुलारी को आंगन में मृत पड़ा देखा। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार, गरौठा थाना प्रभारी रावेंद्र मिश्र और मारकुआं चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो बेटे हैं, नंद किशोर और बनमाली राजपूत, जो शादीशुदा हैं और अलग रहते हैं। रामदुलारी अपने मकान में अकेली रहती थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह एक सीधी-सादी महिला थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)