कानपुर में BA की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी:शनिवार को बिहार से घर लौटी थी, पुलिस मोबाइल से खोज रही सबूत

Oct 06, 2026 - 15:28
0
कानपुर में BA की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी:शनिवार को बिहार से घर लौटी थी, पुलिस मोबाइल से खोज रही सबूत
कानपुर घर में माता-पिता की गैरमौजूदगी और भाई के कुछ देर के लिए दुकान जाने के बीच बीए फाइनल की छात्रा ने ऐसा कदम उठा लिया कि पूरा परिवार सदमे में डूब गया। फजलगंज के सिकलाइन मोहल्ले में सोमवार शाम 20 वर्षीय छात्रा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सामान लेकर लौटे छोटे भाई ने बहन को पंखे से लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दोपहर 2 बजे जानकारी दी। मूलरूप से उन्नाव के बांगरमऊ निवासी बलवीर यादव पिछले 10 वर्षों से फज़लगंज में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। परिवार में पत्नी पूनम देवी, बेटा करन यादव (17) और बेटी अर्चना भारती (20) थी। बलवीर और उनकी पत्नी फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि बेटा-बेटी पढ़ाई करते थे। परिजनों के मुताबिक, अर्चना बिहार से पढ़ाई कर रही थी और बीए फाइनल की छात्रा थी। वह शनिवार को ही घर लौटी थी। सोमवार को बलवीर पत्नी के साथ रोजाना की तरह फैक्ट्री चले गए। घर में अर्चना और उसका छोटा भाई करन मौजूद थे। शाम करन किसी सामान को लेने दुकान चला गया। इसी बीच अर्चना ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे। बेटी का शव देखकर मां-पिता बदहवास हो गए। फजलगंज पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल खोलेगा मौत का राज अर्चना ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका जवाब परिजनों के पास भी नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ छात्रा के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल में मौजूद बातचीत, कॉल डिटेल या अन्य जानकारी से आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी धनंजय पाण्डेय ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User