80 साल की वृद्धा से पुलिस को शांतिभंग का खतरा:व्हीलचेयर और छड़ी के सहारे डीएम से शिकायत करने पहुंची बुजुर्ग, सात सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Oct 10, 2026 - 14:02
0
80 साल की वृद्धा से पुलिस को शांतिभंग का खतरा:व्हीलचेयर और छड़ी के सहारे डीएम से शिकायत करने पहुंची बुजुर्ग, सात सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
बरेली पुलिस को 80 साल की एक बुजुर्ग महिला से शांतिभंग का खतरा है। यही वजह है कि देवरनियां थाना पुलिस ने छड़ी और व्हीलचेयर के सहारे चलने वाली रामा देवी को शांतिभंग की आशंका में मुचलका पाबंद कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं और डीएम अविनाश सिंह से कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सात सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। जमीन पर लगे पेड़ काटने की शिकायत की थी देवरनिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी रामा देवी के पति का काफी समय पहले निधन हो चुका है। वृद्धा का आरोप है कि उनकी जमीन पर लगे पेड़ों को काटकर बेच दिया गया। इस मामले में उन्होंने देवरनियां थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने वृद्धा और आरोपी युवक, दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर दी। डीएम से शिकायत के बाद जांच के आदेश रामा देवी अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि छड़ी और व्हीलचेयर के सहारे चलने के बावजूद पुलिस ने उन्हें शांतिभंग की आशंका में मुचलका पाबंद कर दिया। मामले में डीएम ने सात सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि जमीन पर लगे पेड़ों को काटने की शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की और वृद्धा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई किन आधारों पर की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User