राजभर बोले- अखिलेश को हमारी चिंता सता रही:धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक मंच बनाने और चुनाव आयोग पर आरोप लगाने पर साधा निशाना
अम्बेडकरनगर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें खुद हमारी चिंता सता रही है। अखिलेश यादव जो कर रहे हैं, उससे उनका ही नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हमारी नाव के रक्षक सुदर्शन चक्रधारी हैं।' शनिवार को अम्बेडकरनगर में एक कार्यक्रम में पहुंचे राजभर ने अयोध्या में भागवत कथा के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में हुई नारेबाजी को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि लोग कथा सुनने आए थे, राजनीतिक भाषण सुनने नहीं। राजभर ने सवाल उठाया कि जब भगवान राम और भगवान कृष्ण एक ही स्वरूप हैं, तो अखिलेश यादव मंदिर में दर्शन करने क्यों नहीं गए? उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन नहीं करने को लेकर भी सपा प्रमुख पर निशाना साधा। सपा की राजनीति पर उठाए सवाल राजभर ने कहाकि अखिलेश यादव की राजनीति में विरोधाभास दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सपा प्रमुख भाजपा के खिलाफ बयान देते हैं, वहीं दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा के आठवें प्रत्याशी को जिताने को लेकर भी सवाल उठे थे। राजभर ने सपा के एक राज्यसभा सांसद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा किए जाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहाकि यदि कोई दूसरा नेता ऐसा करता, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो जाती। चुनाव आयोग के मुद्दे पर भी घेरा चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन पर राजभर ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करना अलग बात है, लेकिन अब इस मुद्दे पर राजनीति की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उन्हें पद संभाले अभी दो साल ही हुए हैं, जबकि कांग्रेस कई राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर है। ऐसे में चुनावी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। राजभर ने आरोप लगाया कि जनता विपक्ष को नकार रही है और चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोप हताशा का परिणाम हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)