9 दिन में दो मासूम बेटियां पानी में डूबीं:श्रावस्ती में एक का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी
श्रावस्ती में नदी-नालों के किनारे हादसों ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।बीते नौ दिनों के भीतर दो मासूम बेटियां पानी में डूबने की घटनाओं का शिकार हुईं।भिनगा कोतवाली क्षेत्र के साईंपुरवा स्थित कुंडा नाले में शुक्रवार को 13 वर्षीय राधा देवी की डूबकर मौत हो गई, जबकि सोनवा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में लापता 11 वर्षीय अंशिका का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।लगातार हुई इन घटनाओं ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इकौना थाना क्षेत्र के नारायणजोत गांव के मजरा भोलवा तमाही निवासी सालिगराम की बेटी राधा देवी शुक्रवार को घास काटने के लिए भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एकघरवा गांव के मजरा साईंपुरवा गई थी। इसी दौरान वह थक गई थी जिसके चलते कुंडा नाले के पुल पर बैठी थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गई।उसे डूबता देख साईंपुरवा निवासी सोनू यादव ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो सके और राधा की डूबने से मौत हो गई।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह और भिनगा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। राधा चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी थी। माता-पिता खेती-किसानी करते हैं और परिवार में कोई बेटा नहीं है।छोटी बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे करीब नौ दिन पहले सोनवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 11 वर्षीय छात्रा अंशिका स्कूल जाते समय राप्ती नदी में डूब गई थी।रास्ते में पैर में कीचड़ लगने पर वह नदी किनारे पैर धोने गई थी,तभी संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई। नौ दिन बीतने के बाद भी उसका शव बरामद नहीं हो सका है। अंशिका चार बहनों और एक भाई में थी।बेटी के लापता होने से परिवार सदमे में है।परिजनों का कहना है कि जिस रास्ते से वह रोज स्कूल जाती थी, वहां से गुजरने पर उसकी याद सताने लगती है और आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)