9 दिन व्रत के बाद चाऊमीन खाकर लड़की की मौत:मंदिर से लौटते समय बिगड़ी तबीयत, आइसक्रीम-चाऊमीन खाने के बाद हुई उल्टियां

Oct 20, 2026 - 12:48
0
9 दिन व्रत के बाद चाऊमीन खाकर लड़की की मौत:मंदिर से लौटते समय बिगड़ी तबीयत, आइसक्रीम-चाऊमीन खाने के बाद हुई उल्टियां
एटा नौ दिन का व्रत पूरा होने के बाद 12 साल की लड़की चाऊमीन खाने के बाद मौत हो गई। वह सोमवार को बुआ और भाई-बहन के साथ कासगंज के चौमुंडा देवी मंदिर में दर्शन करने गई थी। लौटते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तनु द एंजेल फ्यूचर स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, टेंपो से घर लौटते समय नदरई के पास शाम करीब 4:30 बजे उसे बेचैनी होने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं। परिवार उसे मिरहची के एक निजी डॉक्टर के पास ले गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे कासगंज के कलावती अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे कलावती अस्पताल में डॉक्टरों ने तनु को मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर शाम परिवार शव लेकर घर पहुंचा। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। चाऊमीन का टुकड़ा फंसने की आशंका मृतका की बुआ की बेटी सुदीप ने बताया कि मंदिर में तनु ने आइसक्रीम और चाऊमीन खाई थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। परिवार को आशंका है कि चाऊमीन का टुकड़ा गले या सांस की नली में फंसने से उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मां, बुआ और भाई-बहन के साथ गई थी मंदिर तनु सोमवार को अपनी मां, बुआ नीलम, छोटी बहन मनु (10) और भाई राघव (3) के साथ मंदिर गई थी। परिवार के लिए यह धार्मिक यात्रा दुखद घटना में बदल गई। बेटी की मौत से परिजन सदमे में हैं। तनु के पिता शरद असम के डिब्रूगढ़ में क्यूपो ऑयल एंड गैस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में टेक्नीशियन हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद वह हवाई जहाज से घर के लिए रवाना हो गए। परिवार उनके आने का इंतजार कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User