प्रयागराज की टौंस नदी में डूबे 2 युवक:परिवार के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
प्रयागराज में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में दो युवक डूब गए। मंगलवार सुबह 10 बजे हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। घटना पतलेश्वर मंदिर के पास स्थित घाट के पास की है। जब लोग विसर्जन की धार्मिक परंपरा में शामिल होने पहुंचे थे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों, नावों और जाल की मदद से तलाश अभियान शुरू करवाया, जबकि जल पुलिस को भी राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए - मामला विस्तार से पढ़िए ... कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा गांव में बड़ा हादसा हो गया। टौंस नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीवान का पूरा (देवरा) निवासी राहुल पांडेय (20) पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय और अमित कुमार पांडेय (22) पुत्र राजित राम पांडेय के रूप में हुई है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पतलेश्वर मंदिर के समीप स्थित देवरा पटपर घाट पर ग्रामीण और परिजन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए टौंस नदी गए थे। विसर्जन प्रक्रिया के दौरान राहुल और अमित अनजाने में नदी के गहरे पानी की ओर चले गए। युवक ने मदद के लिए गुहार लगाई नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण दोनों खुद पर नियंत्रण खो बैठे और पानी में डूबने लगे। उनके साथ मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, दोनों युवक पानी में ओझल हो गए। घटना की खबर मिलते ही कौंधियारा एसीपी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने नाव और जाल की मदद से काफी देर तक नदी में दोनों युवकों की तलाश की। पुलिस प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल पुलिस और पेशेवर गोताखोरों की टीम को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में लगाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों और विसर्जन के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग, गोताखोरों की स्थायी उपस्थिति और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो। ------------------------ ये भी पढ़िए ... ‘एक फीट का फासला था, ट्रक मुझे भी रौंद देता’:वाराणसी हादसे में जिंदा बचे युवक ने बताया मंजर, 5 मिनट में बिखरी 5 लाशें वाराणसी में ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी ले रहे 5 दोस्तों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। हादसे में राजकुमार जिंदा बच गए। उन्होंने बताया- यूरीन करने के लिए NH-19 के ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो रोकी थी। सभी लोग गाड़ी से उतरकर आगे चले गए। पूरी खबर पढ़िए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)