आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने का विरोध:ग्रामीणों ने डीएम ऑफिस में आपत्ति दर्ज कराई, प्रधान ने कार्रवाई की मांग की
बागपत के डोलचा गांव में आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने का विरोध हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान गुलशन यादव ने जिलाधिकारी को पत्र दिया है। पत्र में गांव की आबादी के अंदर शराब की दुकान न खोलने की मांग की गई है। इस पत्र के साथ करीब 60 ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान खुलने से गांव का सामाजिक माहौल खराब हो सकता है। इससे महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी होगी। उन्होंने दुकान को आबादी से दूर किसी दूसरी जगह खोलने की मांग की है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आबादी के बीच दुकान खुलने से विवाद और असामाजिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से इस मामले पर विचार करने और आबादी से बाहर दुकान के लिए जगह तय करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)