आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान:बिधूना में 15 लीटर कच्ची शराब मिली, 800 किलो लहन नष्ट किया गया
आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने बिधूना नगर और कीरतपुर में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 800 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श सिंह और बिधूना कोतवाली के उपनिरीक्षक मानसिंह की टीम ने बिधूना कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर और कीरतपुर में यह कार्रवाई की। अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में इस अभियान से हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा और किसी भी कीमत पर अवैध शराब बनाने या बेचने नहीं दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)