सेवानिवृत्त अमीन से 7.60 लाख की ठगी:पीलीभीत में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर केस दर्ज, मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद कार्रवाई
पीलीभीत के बीसलपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अमीन वाल प्रकाश से 7.60 लाख रुपये की ठगी हुई है। इस मामले में जहानाबाद के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक इन्द्र प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप है। मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। वाल प्रकाश ने बताया कि रेलवे गार्ड विनय कुमार ने उनकी मुलाकात शिक्षक इन्द्र प्रताप सिंह से कराई। शिक्षक ने सरकारी विभागों में पहुंच बताकर आउटसोर्सिंग से नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित ने अपने तीन बच्चों किरण देवी, मुकेश और गिरीश पाल के लिए फॉर्म भरवाए। आरोपी ने 20 मई से 25 जुलाई के बीच किस्तों में नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर से 7.60 लाख रुपए लिए। फर्जी ई-मेल भेजकर अभ्यर्थियों को लखनऊ बुलाया गया। जब नौकरी नहीं मिली, तो ठगी का अहसास हुआ। पैसे मांगने पर आरोपी ने मोबाइल बंद कर जान से मारने की धमकी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)