आगामी पर्वों पर औरैया पुलिस अलर्ट, एसपी ने की बैठक:सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए, दुर्गा विसर्जन, रावण दहन और रामलीला पर जोर

Oct 19, 2026 - 15:18
0
आगामी पर्वों पर औरैया पुलिस अलर्ट, एसपी ने की बैठक:सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए, दुर्गा विसर्जन, रावण दहन और रामलीला पर जोर
औरैया पुलिस ने आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एक बजे एसपी अभिषेक भारती ने पुलिस कार्यालय सभागार में सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रावण दहन और रामलीला कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा मजबूत रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों से कहा कि कार्यक्रमों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात हो। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास निगरानी रखी जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। यातायात ठीक रखने पर जोर दिया एसपी ने सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी और यातायात ठीक रखने पर जोर दिया। आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखने को भी कहा, ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके। एसपी ने आयोजन समितियों और स्थानीय लोगों से तालमेल बनाकर शांति बनाए रखने को कहा। किसी भी सूचना पर पुलिस अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, क्षेत्राधिकारी नगर, अजीतमल और बिधूना भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User