डांडिया नाइट्स के आखिरी दिन थिरके 3 हजार लोग:दैनिक भास्कर ने बांटे जूट बैग, लोग बोले- Say No To Plastic

Oct 19, 2026 - 15:18
0
डांडिया नाइट्स के आखिरी दिन थिरके 3 हजार लोग:दैनिक भास्कर ने बांटे जूट बैग, लोग बोले- Say No To Plastic
नवरात्र के अवसर पर कानपुर में डांडिया महोत्सव की धूम है। रविवार रात फूलबाग में आयोजित ‘डांडिया महोत्सव बाय बजूका’ के आखिरी दिन तीन हजार से अधिक लोग मस्ती में झूमें। ढोली तारो ढोल बाजे… गाने से महोत्सव की शुरुआत होते ही डीजे फ्लोर पर लोग जमकर थिरके। देर रात तक कार्यक्रम में शामिल युवा, महिलाओं और पुरुषों ने डीजे की धुनों पर जमकर थिरकते रहे। डांडिया महोत्सव में सेल्फी का भी क्रेज देखने को मिला। महोत्सव में दैनिक भास्कर एप की टीम ने लोगों को प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। टीम ने कार्यक्रम में आए लोगों को दैनिक भास्कर के जूट के थैले बांटे और बाजार में खरीदारी के दौरान प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कपड़े या जूट के थैले इस्तेमाल करने की अपील की। पहले देखिए डांडिया नाइट्स की कुछ तस्वीरें… डांडिया की धुन पर जमकर थिरके युवा फूलबाग में आयोजित डांडिया महोत्सव का शुभारंभ रविवार रात सांसद रमेश अवस्थी ने किया। पारंपरिक परिधानों में सजधज कर आए युवक–युवतियों ने महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले… सजना जी वारी–वारी जाऊं जी मैं… गाने में कपल्स के शानदार परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। देर रात तक लोग बॉलीवुड और गुजराती सांग की धुन पर डांस करते नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों की भी अच्छी भागीदारी रही। इस दौरान डीजे एना की एंकरिंग ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को रिझाया। दैनिक भास्कर की पहल को लोगों ने सराहा दैनिक भास्कर एप की टीम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया कि प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में बाजार से सामान खरीदते समय प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कपड़े और जूट के थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए। दैनिक भास्कर एप की ओर से ‘प्लास्टिक नहीं, विकल्प चुनें’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रमों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयोजक बोले- अभियान से सभी को जुड़ने की जरूरत कार्यक्रम के आयोजक अविरल बाजपेई ने बताया कि दो दिवसीय डांडिया महोत्सव के आखिरी दिन 3 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर जिस तरह से ‘प्लास्टिक नहीं, विकल्प चुनें’ अभियान चला रहा है, उससे सभी लोगों को जुड़ने की जरूरत है। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। युवाओं ने कहा- पॉलीथीन नही, जूट के थैले अपनाएंगे दैनिक भास्कर की टीम से बातचीत के दौरान कई लोगों ने इस पहल की सराहना की। युवाओं ने कहा कि वे अब बाजार में खरीदारी करने के लिए पॉलीथीन बैग का इस्तेमाल करने के बजाएर जूट के थैलों का प्रयोग करेंगे। लोगों ने माना कि प्लास्टिक का विकल्प अपनाने के लिए छोटी-छोटी पहल भी जरूरी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User