आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भिड़ंत:दोनों वाहनों में लगी आग, 2 जिंदा जले; 2 घायल; चपेट में आया बाइक सवार

Oct 03, 2026 - 07:29
0
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भिड़ंत:दोनों वाहनों में लगी आग, 2 जिंदा जले; 2 घायल; चपेट में आया बाइक सवार
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे कंटेनर और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इसी दौरान एक बाइक सवार भी हादसे की चपेट में आ गया। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर की मौत हो गई, जबकि 2 बाइक सवार और कंटेनर चालक घायल हो गए। आग की लपटें उठती देख हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर खंदौली थाना क्षेत्र के पास हुआ। देखिए 3 तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User