आगरा-झांसी एक्सप्रेस अब मथुरा जाएगी:4 स्टेशन और बढ़े, बांदीकुई-ईदगाह पैसेंजर के समय में हुआ बदलाव
आगरा-झांसी के बीच चलने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस (11901/11902) को रेलवे ने मथुरा तक बढ़ा दिया है। इससे झांसी, आगरा और मथुरा के यात्रियों को अब सीधी ट्रेन मिल जाएगी। रेलवे के अनुसार, विस्तार के बाद ट्रेन की दूरी 217 किमी से बढ़कर 270 किमी हो जाएगी। मतलब आगरा कैंट के बाद 4 स्टेशन और बढ़ गए - राजा की मंडी, रुनकुटा, दीन दयाल धाम, बाद होते हुए मथुरा तक जाएगी। पहले ये ट्रेन झांसी से आगरा कैंट तक थी। ट्रेन 11901 झांसी से शाम 4 बजे चलकर रात 11 बजे मथुरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर रेलवे ने बांदीकुई से आगरा ईदगाह जाने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 64620 के समय में बदलाव किया है। नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। रेल प्रशासन के अनुसार, अब यह ट्रेन बांदीकुई से सुबह 5 बजे की जगह 4 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद सभी स्टेशनों पर यह करीब 20 से 25 मिनट पहले पहुंचेगी। हालांकि ईदगाह आगरा पहुंचने का समय पहले जैसा ही सुबह 8.20 बजे रहेगा। बांदीकुई से 04:35 बजे रवाना होने के बाद यह ट्रेन भरतपुर जंक्शन सुबह 06:15 बजे पहुंचेगी और 06:20 बजे रवाना होगी। अछनेरा 06:58 बजे और ईदगाह 08:20 बजे पहुंचेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)