आगरा कैंट की 4 ट्रेनें आज से तीन दिन निरस्त:मथुरा में काम के कारण आगरा से पलवल औश्र रुंधी के बीच नहीं होगा संचालन

Oct 08, 2026 - 09:57
0
आगरा कैंट की 4 ट्रेनें आज से तीन दिन निरस्त:मथुरा में काम के कारण आगरा से पलवल औश्र रुंधी के बीच नहीं होगा संचालन
मथुरा और भूतेश्वर स्टेशनों पर यार्ड रिमॉडलिंग के काम के चलते आगरा कैंट से चलने और यहां आने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने चार ट्रेनों को तीन दिन के लिए निरस्त कर दिया है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा कैंट-पलवल और पलवल-आगरा कैंट के बीच चलने वाली ट्रेनें 8 से 10 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी। इसी तरह आगरा कैंट-सांधी और सांधी-आगरा कैंट ट्रेन भी इन तीन दिनों में निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 01941 आगरा कैंट-पलवल और 01942 पलवल-आगरा कैंट 8, 9 और 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। वहीं 01943 आगरा कैंट-सांधी और 01944 सांधी-आगरा कैंट भी इन्हीं तारीखों में नहीं चलेगी। इसके अलावा 64957 आगरा कैंट-पलवल ट्रेन 9 और 10 अक्टूबर को और 64958 पलवल-आगरा कैंट ट्रेन 10 और 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले एनटीईएस ऐप पर ट्रेनों की जानकारी जरूर कर लें। ईदगाह पर रुकेगी पूजा स्पेशल ट्रेन त्योहारों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत भी दी है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के लिए कोलकाता और प्रतापनगर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसका ठहराव आगरा के ईदगाह स्टेशन पर होगा। इससे आगरा के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 03109 कोलकाता-प्रतापनगर स्पेशल 13, 20, 27 अक्टूबर और 3, 10, 17 व 24 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन कोलकाता से सुबह 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:25 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 7:30 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03110 प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल 15, 22, 29 अक्टूबर और 5, 12, 19 व 26 नवंबर को चलेगी। यह प्रतापनगर से शाम 4:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन से यात्री कोलकाता के साथ गया, सासाराम, प्रयागराज, कोटा, सवाई माधोपुर, रतलाम और वडोदरा जैसे शहरों की यात्रा कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User