आगरा खंड शिक्षक चुनाव में तीन ने नाम लिए वापस:अब 12 प्रत्याशी मैदान में, स्नातक से 13 लडेंगे चुनाव

Oct 09, 2026 - 21:34
0
आगरा खंड शिक्षक चुनाव में तीन ने नाम लिए वापस:अब 12 प्रत्याशी मैदान में, स्नातक से 13 लडेंगे चुनाव
आगरा खंड की विधान परिषद (MLC) की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। खंड शिक्षक निर्वाचन में तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है, जबकि स्नातक में किसी ने नाम वापस नहीं लिया। अब शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। खंड स्नातक में 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इन्होंने लिए नाम वापस खंड शिक्षक में निर्दलीय भोज कुमार शर्मा, निर्दलीय मदनमोहन शर्मा और निर्दलीय सुनील कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस प्रकार अब 12 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। 8 दिन में 35 नामांकन दाखिल हुए थे आगरा खंड की दोनों MLC सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 दिन चली। इस दौरान कुल 35 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें स्नातक सीट के लिए 20 और शिक्षक सीट के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सघन जांच के बाद स्नातक सीट के 20 नामांकनों में से 7 पर्चे रद कर दिए गए थे। इन प्रत्याशियों के पर्चे हुए थे रद्द स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में रद किए गए नामांकन में बहुजन क्रांति दल के आनंद कुमार शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों अंबेडकरी हसनूराम, भूपेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह चौहान, राम किशन द्विवेदी, रनवीर सिंह और धर्मपाल सिंह के नामांकन भी रद कर दिए गए। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी प्रत्याशी के नामांकन पत्र में कोई कमी नहीं मिली। सभी 15 नामांकन वैध पाए गए थे। 23 अक्टूबर को होगा मतदान आगरा खंड की दोनों MLC सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट, जबकि 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान पार्टियों को पोलिंग पार्टी प्रस्थान स्थल से सुरक्षित रूप से मतदेय स्थल तक पहुंचाएंगे। मतदान पार्टियों के मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना और चुनाव आयोग की ओर से मांगी जाने वाली अन्य जानकारियां समय से निर्वाचन कंट्रोल रूम और जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करानी होंगी। मतदान के दिन सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और समय से मतदान शुरू कराएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान पार्टियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक वापस लाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं अधिकारियों की होगी। बैठकों और कार्यक्रमों की होगी वीडियोग्राफी जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से आयोजित बैठकों और चुनावी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके। दो प्रेक्षक नियुक्त किए गए आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। स्नातक सीट के लिए IAS हीरालाल एवं शिक्षक सीट के लिए IAS अभिषेक प्रकाश को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया, प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश मंगलवार को यहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक का प्रवास स्थल सर्किट हाउस कक्ष संख्या-4 निर्धारित किया गया है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए जनसामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9286549524 अथवा दूरभाष नंबर 0562-2991067 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User