दो मासूम भाइयों की हत्या, सबूत जुटाने एफएसएल टीम आएगी:झांसी से 5 सदस्यीय टीम करेगी जांच, एसआईटी ने 50 से ज्यादा लोगों से की पूछताछ

Oct 09, 2026 - 21:34
0
दो मासूम भाइयों की हत्या, सबूत जुटाने एफएसएल टीम आएगी:झांसी से 5 सदस्यीय टीम करेगी जांच, एसआईटी ने 50 से ज्यादा लोगों से की पूछताछ
बांदा में नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को झांसी की फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) को पत्र भेजकर पांच सदस्यीय टीम बुलाने का अनुरोध किया गया। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाएगी। एसआईटी ने 50 से ज्यादा लोगों से की पूछताछ विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को नंदवारा गांव पहुंचकर जांच की। टीम ने 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्य जुटाए। एसआईटी में सीओ नरैनी प्रवीण कुमार और विवेचक सुरेश कुमार सैनी शामिल हैं। पहले भी कराया गया था सीन रीक्रिएशन पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है। बुधवार को घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन भी कराया गया था। अब एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे, जिससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके। नरैनी से गिरवां थाने को सौंपी गई जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच नरैनी कोतवाली से गिरवां थाने को सौंप दी गई है। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि झांसी एफएसएल को पांच सदस्यीय टीम भेजने के लिए पत्र लिखा गया है। टीम के निरीक्षण से मामले की जांच में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User