आगरा में 24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा:आंधी या बारिश के आसार नहीं, सोमवार की सुबह तेज धूप खिली
आगरा में सोमवार सुबह से धूप खिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी या बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में धूप की तपिश और बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसून के दौरान कम बारिश के बाद अक्टूबर में अच्छी बारिश हुई। इससे अक्टूबर के बारिश के रिकॉर्ड में थोड़ा सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 15 अक्टूबर के बीच सामान्य तौर पर 15.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि इस बीच 8.3 एमएम बारिश हुई है। पूरे मानसून में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी कम बारिश
1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सामान्य तौर पर इस अवधि में 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह पूरे सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी यानी करीब 1% कम बारिश हुई। हालांकि, सीजन के दौरान कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि बाकी समय बारिश सामान्य से कम रही। इसी वजह से पूरे मानसून का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन बारिश का वितरण एक जैसा नहीं था। हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव सप्ताहभर से हवा चल रही है। इस कारण दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि शनिवार के 32.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान शनिवार के 20.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 20.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)