लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में दो दिन हॉफ डे OPD:सोमवार-मंगलवार दोपहर 12 बजे तक इलाज, इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर

Oct 19, 2026 - 08:25
0
लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में दो दिन हॉफ डे OPD:सोमवार-मंगलवार दोपहर 12 बजे तक इलाज, इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर
लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में आज से 2 दिनों तक हॉफ डे वर्किंग रहेगी। मेडिकल संस्थानों में भी नए मरीजों को नहीं देखा जाएगा। सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का होगा इलाज। SGPGI की OPD में सिर्फ उन्हीं मरीजों को देखा जाएगा जिन्हें आज की डेट पहले से दी गई है। जबकि KGMU और लोहिया संस्थान में इमरजेंसी में इलाज मिलेगा। इमरजेंसी में तैनात रहेंगे एक्सपर्ट बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को ओपीडी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने समय में बदलाव की जानकारी दी है। हालांकि, आपात स्थिति में मरीजों को राहत देने के लिए इमरजेंसी सेवाएं संचालित होती रहेंगी। गंभीर स्थिति में मरीज ओपीडी के समय का इंतजार करने के बजाय इमरजेंसी में पहुंच सकते हैं। बिना इलाज कोई मरीज नहीं लौटेगा लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय के निदेशक डॉ.विवेक गुप्ता ने बताया कि OPD में हॉफ डे वर्किंग रहेगी पर बिना इलाज के कोई मरीज वापस नहीं लौटेगा। सभी मरीजों को इलाज मिले, इसके लिए ड्यूटी रोस्टर भी जारी किया गया है। इमरजेंसी में भी फुल अलर्टनेस है। इमरजेंसी में राउंड द क्लॉक मौजूद रहेंगे डॉक्टर सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ.जीपी गुप्ता ने बताया कि भर्ती मरीजों को इलाज मिलता रहेगा। छुट्टी के बावजूद दोनों दिन डॉक्टर OPD में मौजूद रहेंगे। 12 बजे तक आने वाले सभी मरीजों को इलाज मिलेगा। इसके बाद इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर सभी मरीजों का इलाज करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User