आगरा में अंडरपास में गिरने से युवक की मौत:शराब पीने के बाद हादसे की आशंका, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर गई जान

Oct 07, 2026 - 18:38
0
आगरा में अंडरपास में गिरने से युवक की मौत:शराब पीने के बाद हादसे की आशंका, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर गई जान
आगरा थाना सदर क्षेत्र के लालकुर्ती इलाके में बुधचार दोपहर एक व्यक्ति सोहल्ला अंडरपास में गिर गया। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहल्ला निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अंडरपास की ऊंचाई से नीचे गिरा था। गिरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को अंडरपास में पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक अंडरपास में कैसे गिरा, यह अभी जांच का विषय है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने अलग-अलग बातें बताईं। कुछ लोगों का कहना है कि घटनास्थल के पास से शराब के खाली पउआ और प्लास्टिक के गिलास पड़े हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने अंडरपास के ऊपर टीनशेड के पास बैठकर शराब पी होगी। नशे की हालत में वह बाउंड्री पर ही सो गया होगा। नींद में करवट बदलने के दौरान वह संतुलन खो बैठा और सीधे अंडरपास में जा गिरा।हालांकि पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है कि क्या किसी ने युवक को वहां बैठे हुए देखा था। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User