पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 4 खिलाड़ियों की मौत:कार हादसे में गई जान, परिजनों से आखिरी बात कर निकले थे मैच खेलने

Oct 07, 2026 - 18:38
0
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 4 खिलाड़ियों की मौत:कार हादसे में गई जान, परिजनों से आखिरी बात कर निकले थे मैच खेलने
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह हुए हादसे में चार क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत हो गई। बल्दीराय क्षेत्र में किमी 97 पर आर्टिगा कार हादसे का शिकार हुई। तीन शवों का सुल्तानपुर और एक का अयोध्या में पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार शाम 5 बजे के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे गए। परिवारों में मातम छा गया। इरफान चार भाइयों में सबसे बड़े थे इरफान बलिया उत्तर पोस्ट, मईल थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी थे। उनके मामा वसीम ने बताया कि रात करीब 3 बजे इरफान का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि अभी सोने जा रहे हैं और सुबह निकलेंगे। सुबह करीब 7 बजे फोन आया कि इरफान की मौत हो गई है। इरफान चार भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता इफ्तेखार मजदूरी करते हैं। मां हसीना खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक इरफान 5 अक्टूबर को घर से निकले थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। अनिकेत की रात 12 बजे हुई थी आखिरी बात दूसरे मृतक अनिकेत सिंह (26) पुत्र अमरजीत सिंह चुरिया थाना लार, देवरिया के रहने वाले थे। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उन्होंने ग्रेजुएशन किया था। पिता किसान हैं। अनिकेत के गाजीपुर निवासी बुआ के बेटे ने बताया कि चार-पांच दिन पहले ही अनिकेत अयोध्या और वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। वह नीम करौली बाबा के यहां भी जाना चाहते थे। मैच के लिए फोन आने पर उन्होंने अगली बार जाने की बात कही थी। रात करीब 12 बजे उनकी आखिरी बार बात हुई थी।अनिकेत की मौत से मां रंभा सिंह सदमे में हैं। परिवार में चार भाई-बहनों में अभी एक बहन की ही शादी हुई है। नित्या प्रजापति की चार साल पहले हुई थी शादी तीसरे मृतक नित्या प्रजापति (25) पुत्र मनोज प्रजापति बगहा, मईल थाना क्षेत्र, देवरिया के रहने वाले थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। करीब चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। परिजनों के मुताबिक नित्या सोमवार को घर से निकले थे। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User