आगरा में बादल, दोपहर बाद बारिश का अलर्ट:सुबह से तेज हवा चल रही, मानसून में सामान्य से 8.9 मिमी कम बरसा पानी
आगरा में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की हवा चल रही है। इससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 27 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 28 सितंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है। मानसून में सामान्य से 8.9 मिमी कम बारिश इस मानसून सीजन में आगरा में अब तक 513.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 522.8 मिमी है। यानी अब तक सामान्य से 8.9 मिमी यानी करीब 2% कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)