वाराणसी में 10.80 करोड़ की 558 किलो अफीम नष्ट:2012 में जैतपुरा पुलिस ने की थी बरामद, गाजीपुर के केंद्रीय कारखाने में हुआ निस्तारण
वाराणसी के जैतपुरा थाना पुलिस ने 10.80 करोड़ रुपए कीमत की 558 किलो अफीम नष्ट कराई। यह अफीम वर्ष 2012 में जैतपुरा थाने की पुलिस ने एक मुकदमे के दौरान बरामद की थी। जब्त अफीम को नियमानुसार नष्ट कराने के लिए पुलिस टीम गाजीपुर स्थित केंद्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाने पहुंची। एसीपी चेतगंज शुभम सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस के ऑपरेशन दहन के तहत लंबे समय से मुकदमे में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अफीम लेकर गाजीपुर पहुंची। वजन कराया तो 558 किलो निकली अफीम कारखाने में पहुंचने के बाद जब्त अफीम के सभी पैकेट का नियमानुसार वजन कराया गया। सभी पैकेट का कुल वजन 558 किलो पाया गया। पुलिस के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत करीब 10.80 करोड़ रुपए है। एसीपी ने बताया कि यह अफीम वर्ष 2012 में स्थानीय पुलिस ने एक मुकदमे के दौरान बरामद की थी। इसके बाद इसे सुरक्षित रखा गया था। जब्त अफीम को ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में केंद्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाने में जमा कराया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद अफीम का निस्तारण कराया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम गाजीपुर से वाराणसी लौट आई। 2012 से सुरक्षित रखी थी जब्त अफीम पुलिस के मुताबिक वर्ष 2012 में बरामद की गई अफीम को संबंधित मुकदमे की प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया था। अब नियमानुसार कार्रवाई पूरी होने के बाद इसे नष्ट कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन दहन के तहत जब्त मादक पदार्थों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)