आगरा में गांधी जयंती पर गोडसे के पोस्टर पर विवाद:हिंदूवादी संगठन का श्राद्ध-तर्पण का ऐलान, पुलिस ने बैनर हटाए; फोर्स तैनात

Oct 02, 2026 - 11:13
0
आगरा में गांधी जयंती पर गोडसे के पोस्टर पर विवाद:हिंदूवादी संगठन का श्राद्ध-तर्पण का ऐलान, पुलिस ने बैनर हटाए; फोर्स तैनात
आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने गांधी जयंती के दिन यमुना किनारे नाथूराम गोडसे का श्राद्ध और तर्पण करने का ऐलान किया। संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शहर में इसके पोस्टर लगा दिए। पोस्टर में लिखा था- नाथूराम गोड़से अमर रहें। यमुना किनारे सुबह 11 बजे गोडसे के श्राद्ध और तर्पण कार्यक्रम किया जाएगा। गांधीवादी संगठनों ने इसका विरोध किया। पुलिस प्रशासन से शिकायत कर पोस्टर हटाने की मांग की। ये भी कहा कि यह कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने नाथूराम के पोस्टरों को हटा दिया। किसी भी तरह के विवाद की स्थिति से निपटने के लिए यमुना किनारे और शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस दोनों पक्षों के कार्यक्रमों पर नजर रख रही है। अधिकारियों का फोकस शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User