आगरा में हाईवे पर भीड़ किन्नरों के दो गुट:सीमा विवाद को लेकर हुई मारपीट, पहले भी कई बार हो चुका है संघर्ष
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर किन्नरों के दो गुट में विवाद हो गया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट भी हुई। उन्हें शांत करने में पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस को हंगामा करने वाले किन्नरों को हटाने के लिए सख्ती भी करनी पड़ी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए नग्न होकर प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, किन्नरों के दो गुटों के बीच सीमा विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। इसी विवाद के चलते मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे किन्नरों के दोनों गुट टेढ़ी बगिया तिराहे पर पहुंचे। बताया गया है कि इसमें एक खंदौली और एक गुट एत्मादपुर का था। उनके बीच में टेढी बगिया इलाके में नेग मांगने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक-दूसरे के बाल पकड़कर हाईवे पर झगड़ा हो गया। झगड़े के कारण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हाईवे पर झगड़ा होता देख पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को हाईवे से हटाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)