आगरा में जनकपुरी महोत्सव-2026:आयुर्वेदिक चिकित्सा, स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव के प्राकृतिक उपाय बताए
आगरा में जनकपुरी महोत्सव 2026 के अवसर पर एम.डी. आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल आगरा ने स्वास्थ्य जागरूकता एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा, स्वस्थ जीवनशैली एवं रोगों से बचाव के प्राकृतिक उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कॉलेज की चिकित्सा टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श किया तथा आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया। शिविर में डॉ. नूर मोहम्मद, डॉ. निबिन, डॉ. श्याम चौहान एवं डॉ. मनीषा ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम ने महोत्सव में आए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। एम.डी. आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल की टीम की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)