दरोगा के सूने मकान से लाइसेंसी रायफल, जेवरात चोरी:मैनपुरी में 40 लाख के गहने और 30 हजार कैस गायब, पुलिस कर रही मामले की जांच

Oct 08, 2026 - 12:11
0
दरोगा के सूने मकान से लाइसेंसी रायफल, जेवरात चोरी:मैनपुरी में 40 लाख के गहने और 30 हजार कैस गायब, पुलिस कर रही मामले की जांच
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने पुलिस में तैनात एक दारोगा के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाइसेंसी रायफल, करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। गांव जागीर निवासी संतोष कुमार यादव यूपी पुलिस में दरोगा हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर के कोतवाली बजरिया में है। मंगलवार को उनका जागीर स्थित मकान सूना था। उनकी पत्नी सुमन पिछले करीब दस दिनों से थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव नगला अटवल में अपनी बीमार बड़ी बहन की देखभाल के लिए गई हुई थीं। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… 40 सिक्के और 30 हजार नकदी लेकर फरार मकान सूना होने का फायदा उठाकर मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखा सामान खंगाल डाला। चोर कमरे से एक लाइसेंसी रायफल, दो सोने के हार, दो चूड़ियां, हथफूल, दो चेन, पांच अंगूठियां, चार सोने की चूड़ियां, चांदी के करीब 40 सिक्के और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। फॉरेंसिक टीम मौके पर कर रही जांच बुधवार सुबह जब पड़ोसियों और परिजनों को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एलाऊ थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। एलाऊ थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। जल्द ही चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User