आगरा में जनकपुरी महोत्सव:उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने लगाईं दो कैनोपी, लोन योजनाओं के बारे में बताया

Oct 09, 2026 - 10:31
0
आगरा में जनकपुरी महोत्सव:उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने लगाईं दो कैनोपी, लोन योजनाओं के बारे में बताया
आगरा के जनकपुरी महोत्सव में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा की ओर से बैंकिंग उत्पादों की जानकारी देने के लिए दो कैनोपी लगाई गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश पालोद के निर्देशन में लगाए गए इन स्टॉलों पर लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है। बैंककर्मियों ने होम लोन, कार लोन, बंधक लोन, एजुकेशन लोन, एमएसएमई लोन और सैलरी सेविंग प्लस अकाउंट सहित अन्य उत्पादों की जानकारी दी। साथ ही नवरात्रि और दीपावली के अवसर पर होम लोन और कार लोन के प्रोसेसिंग चार्ज में 100 प्रतिशत तक की विशेष छूट के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक मधुसूदन सिंह, अरुण रावतसरे, दिव्यु तिवारी, दिव्यांश, कुणाल, नितेश खंडेलवाल और अनुराग सहित बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User