आगरा में कांग्रेसियों ने CEC के घर पर गद्दार लिखा:गेट-दीवार पर कालिख पोती, स्प्रे से लिखा ‘वोट चोर’; हंगामे के बाद पुलिस

Sep 28, 2026 - 13:18
0
आगरा में कांग्रेसियों ने CEC के घर पर गद्दार लिखा:गेट-दीवार पर कालिख पोती, स्प्रे से लिखा ‘वोट चोर’; हंगामे के बाद पुलिस
आगरा में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनके विजय नगर स्थित पैतृक आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान घर की दीवार और मुख्य गेट पर कालिख पोत दी। स्प्रे से ‘वोट चोर’ और ‘गद्दार’ लिखा। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे, फिर घर के बाहर प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को पहले पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता विजय नगर स्थित ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर पहुंच गए। घर के बाहर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ कार्यकर्ताओं ने स्प्रे से मुख्य गेट और दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखे। इसके बाद दीवार पर कालिख भी पोती गई। अनिल यादव ने पोती कालिख प्रदर्शन के दौरान प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव के घर की दीवार पर कालिख पोतने की बात सामने आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं। प्रदर्शन में मुकेश धनगर, शाहबाज और उमेश शर्मा समेत कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुरुआत में घर पर पुलिस तैनात नहीं थी स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन शुरू होने के समय ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर पुलिस की तैनाती नहीं थी। कार्यकर्ताओं के पहुंचने और हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मौके पर निगरानी रखी। फिलहाल पुलिस यह पता कर रही है कि घर की दीवार और गेट पर कालिख व नारे लिखने वाले कौन-कौन लोग थे। कांग्रेस देशभर में उठा रही चुनावी प्रक्रिया का मुद्दा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन का अभियान चलाया है। पार्टी चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े आरोपों की जांच की मांग कर रही है। 25 सितंबर को भी कांग्रेस ने कई राज्यों में प्रदर्शन किया था। आगरा में सोमवार का प्रदर्शन इसी अभियान का हिस्सा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User