लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की:SIR के विरोध में बोले- इस्तीफा दें; बैरिकेडिंग पर चढ़े, हिरासत में भेजे गए
लखनऊ में सोमवार को SIR को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नगर निगम मुख्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। चुनाव आयोग कार्यालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और कपड़े फाड़ दिए। बाद में कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया गया। प्रदर्शन की 4 तस्वीरें देखिए… SIR में गड़बड़ी का लगाया आरोप मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने रास्ते में रोका प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता जब कार्यालय की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। ………… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 68,500 शिक्षक अभ्यर्थियों ने राजभर का आवास घेरा:बोले- राजभर चाचा न्याय करो, पुलिस से धक्का-मुक्की; सड़क पर लगा भीषण जाम लखनऊ में सोमवार को 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आवास का घेराव किया। वे उनके दरवाजे पर बैठ गए और ‘राजभर चाचा न्याय करो’ के नारे लगाए। नियुक्ति की मांग को लेकर करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने ‘ऐसी क्या मजबूरी है-आरक्षण की चोरी है’ और ‘पिछड़ा आयोग ने माना है-आरक्षण घोटाला है’ जैसे नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाकर ईको गार्डन भेज दिया। उन्होंने पुलिस पर कपड़े फाड़ने और बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)