आगरा में कांशीराम पुण्यतिथि मनाई:देवरी रोड का नाम 'कांशीराम मार्ग' करने की उठी मांग
जाटव समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर बाबू जगजीवन राम पुस्तकालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और बहुजनों का सच्चा हमदर्द बताया। सभा को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक देवकीनंदन सोन ने कहा कि कांशीराम, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और बाबू जगजीवन राम दलित व वंचित समाज के सबसे बड़े हितरक्षक रहे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मधुनगर चौराहे से शुरू होने वाले देवरी रोड का नाम बदलकर 'कांशीराम मार्ग' किए जाने की मांग उठाई। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, विनोद आनंद, रूपसिंह सोनी, सत्यप्रकाश, राजेंद्र जयंत, सूरजभान भटिया, परमजीत सिंह, राजेंद्र भारती, बच्चू सिंह कैथ, निरंजन सिंह और चौ. मानसिंह सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)